• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 3

इन तीन दिग्गजों ने की इंग्लैंड के खिलाफ धोनी के रुख की आलोचना

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी धोनी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से हैरान हूं। चल क्या रहा है। भारत को यह नहीं चाहिए। उन्हें रन चाहिए। वे कर क्या रहे हैं? भारत के कुछ प्रशंसक मैदान छोडक़र जा रहे हैं। निश्चित ही वो धोनी को बड़े शॉट्स लगाते देखना चाहते हैं। यह विश्व कप मैच है। इसकी दो शीर्ष टीमें खेल रही हैं। भारतीय प्रशंसक चाहते हैं कि उनकी टीम कुछ ज्यादा करे। वे चाहते हैं कि उनकी टीम लड़ाई लड़े।

जीत के लिए जोखिम ले। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भी धोनी के रुख को हैरान करने वाला बताया। टीम के कप्तान विराट कोहली ने हालांकि मैच के बाद धोनी का बचाव किया। कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि धोनी काफी कोशिश कर रहे थे, लेकिन बाउंड्री नहीं लगा पा रहे थे। इंग्लैंड के गेंदबाज भी अच्छी जगह गेंदबाजी कर रहे थे और गेंद भी रुक कर आ रही थी, इसलिए अंत में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था।

ये भी पढ़ें - मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : Sourav Ganguly, Nasser Hussain and Sanjay Manjrekar rise question on MS Dhoni
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, sourav ganguly, nasser hussain, sanjay manjrekar, ms dhoni, india, england, india vs england, kedar jadhav, virat kohli, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved