नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली की गेंद पर एक ऑफ स्टम्प के बाहर की गेंद पर स्लैश कर छक्का मारा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोगों ने इस शॉट की तुलना 2003 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ही सचिन तेंदुलकर द्वारा शोएब मलिक की गेंद पर ऑफ स्टम्प के बाहर किए गए स्लैश से की। सचिन ने उस गेंद पर भी छक्का मारा था। इस पर आईसीसी ने एक ट्वीट किया और लिखा कि, सचिन 2003 में और रोहित 2009 में- किसने बेहतर शॉट खेला।
इस पर सचिन ने अपना जवाब दिया और लिखा, हम दोनों भारत से हैं और एक ही शहर आमची मुंबई से हैं। इसलिए हैड्स मैं जीता और टेल्स तुम हारे। सचिन ने अख्तर पर वो शॉट सेंचुरियन में खेला था और रोहित ने हसन पर शॉट मैनचेस्टर में खेला। दोनों शॉट देखने में एक ही जैसे लग रहे थे।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope