• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बरसात ने धोया दक्षिण अफ्रीका-इंडीज का अभ्यास मैच, अमला का अर्धशतक

ब्रिस्टल। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को यहां खेले जाने वाला विश्व कप अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। वेस्टइंडीज ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैच को 31-31 ओवरों का कर दिया गया था। बारिश के कारण जिस समय खेल रोका गया था, उस समय दक्षिण अफ्रीका ने 12.4 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 95 रन बना लिए थे। हाशिम अमला 46 गेंदों पर 51 और क्विंटन डी कॉक 30 गेंदों पर 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन बारिश फिर से शुरू होने के बाद मैच को रद्द करने का निर्णय लिया गया। वेस्टइंडीज को अपने पहले अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका को विश्व कप में अपना पहला मैच 30 मई को मेजबान इंग्लैंड के साथ खेलना है। बांग्लादेश-पाकिस्तान का मुकाबला भी रद्द

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : rain washed south africa vs west indies practice match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, rain washed, south africa vs west indies, practice match, south africa, west indies, bangladesh, pakistan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved