• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व कप 2019 : अब रवींद्र जडेजा के लिए ऐसा बोले संजय मांजरेकर

मैनचेस्टर। ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में रवींद्र जडेजा ने 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वे हालांकि भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत नहीं दिला सके लेकिन कई लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं।

इनमें एक नाम पूर्व बल्लेबाज और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का भी है। मांजरेकर ने कुछ दिन पहले जडेजा के बारे में कहा था कि वे एक पूर्ण खिलाड़ी नहीं हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पारी के बाद मांजरेकर का मूड बदला दिख रहा है।

मांजरेकर ने ट्वीट किया कि आप शानदार खेले जडेजा। इस ट्वीट के साथ मांजरेकर ने एक भौएं चढ़ी हुई इमोजी भी लगाई है। मांजरेकर ने जडेजा को पूर्ण खिलाड़ी न मानते हुए कहा था कि वे उनके स्थान पर टीम में एक पूर्ण गेंदबाज या पूर्ण बल्लेबाज शामिल करते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : Now sanjay manjrekar appreciates ravindra jadeja
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, sanjay manjrekar, ravindra jadeja, manjrekar jadeja, india vs new zealand, ind vs nz semifinal, manjrekar tweet, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved