• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

बटलर बोले, दो शानदार खिलाड़ी और दोनों की शैली अलग-अलग

उन्होंने कहा, यह निजी रूप से एक अविश्वसनीय वर्ष रहा था। मुझे लगता है कि पिछले साल जब मैंने रॉयल्स के साथ शुरुआत की थी तो मैं ठीक कर रहा था, लेकिन मुझे यह बिल्कुल महसूस नहीं हो रहा था कि मैं वही कर रहा हूं जो मैं करने में सक्षम था। इंग्लैंड को इस विश्व कप में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बटलर का मानना है कि यह उन सब प्रयासों का परिणाम है, जो टीम ने पिछले कुछ वर्षों में किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि 30 मई से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में इसका ज्यादा महत्व नहीं होगा। बटलर ने कहा, मुझे लगता है कि खिताब का दावेदार होना अच्छा है क्योंकि इससे पता चलता है कि आप टूर्नामेंट में कुछ अच्छा करने जा रहे हैं। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने के बाद यह सब ज्यादा मायने नहीं रखता है। हमें बस वही चीजें करनी है, जो हम करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम दुनियाभर में देखें तो हर टीम को कुछ खतरनाक खिलाड़ी मिले हैं। उदाहरण के लिए हम वेस्टइंडीज के इनफॉर्म क्रिस गेल को ले सकते हैं। हमें बस खुद पर भरोसा करना है और एक समय में केवल एक मैच पर ध्यान देना है।

ये भी पढ़ें - इस मामले में पहले स्थान पर हैं चेन्नई के स्पिनर हरभजन सिंह, देखें...

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : Jos Buttler appreciates Virat Kohli and Steven Smith
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, jos buttler, virat kohli, steven smith, england, ipl, ipl 12, rajasthan royals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved