• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘आप जितना दबाव लेंगे, आप उतना ही अपने अंदर सिमटते जाएंगे’

World Cup 2019 : Jonny Bairstow give advice to his teammates - Cricket News in Hindi

लंदन। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ मानते हैं कि कई लोग हैं जो यह चाहते हैं कि उनकी टीम मौजूदा विश्व कप में नाकाम रहे। टूर्नामेंट में खिताब की दावेदार मानी जा रही इंग्लैंड की टीम ग्रुप स्तर पर तीन मैच हार चुकी है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को गहरा नुकसान हुआ है।

क्रिकइंफो ने बेयरस्टॉ के हवाले से लिखा है कि लोग चाहते थे कि हम नाकाम हों। वे नहीं चाहते कि हम जीतें। यह इंग्लैंड में होता है। इसमें कोई नई बात नहीं। सलामी बल्लेबाज ने अपने साथियों से कहा कि वे चारों ओर हो रही आलोचनाओं से घबराएं नहीं और बाकी बचे मैचों में अपना स्वाभाविक खेल खेलने पर ध्यान केंद्रित करें।

बेयरस्टॉ ने कहा कि हमें रिलैक्स होने की जरूरत है। आप जितना दबाव लेंगे, आप उतना ही अपने अंदर सिमटते जाएंगे। ऐसे में आप अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल सकते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : Jonny Bairstow give advice to his teammates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, jonny bairstow, teammates, england, world cup, icc world cup, semifinal, wicketkeeper jonny bairstow, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved