• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

धोनी की स्टंपिंग का मौका छूटने पर ऐसा बोले जेसन होल्डर

मैनचेस्टर। वेस्टइंडीज टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने गुरुवार को आईसीसी विश्व कप में भारत के हाथों मिली 125 रनों से हार के बाद कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की स्टम्पिंग का मौका गंवाना भारी पड़ा। फाबियान ऐलेन की गेंद पर धोनी ने निकलकर मारने का प्रयास किया था और चूक गए थे, लेकिन विकेटकीपर शाई होप ने धोनी के काफी दूर होने के बाद भी बच्चों जैसी गलती कर धोनी का आउट करने का मौका गंवा दिया।

धोनी जब बचे तब वह काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने तेजी से रन बना भारत को 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रनों का सम्मानजनक स्कोर दिलाया। धोनी ने आखिरी ओवर में दो छक्के और एक चौके की मदद से 16 रन बनाए।

विंडीज टीम 34.2 ओवरों में 143 रनों पर ढेर हो गई। धोनी ने नाबाद 56 रन बनाए। इस हार के साथ ही विंडीज विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। उसके सात मैचों में सिर्फ तीन अंक हैं। अभी उसे दो और मैच खेलने हैं। इन दोनों में जीत भी उसे अंतिम-4 में नहीं पहुंचा सकती।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : Jason Holder reaction about MS Dhoni missed stumping chance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, jason holder, ms dhoni, stumping chance, holder dhoni, india, west indies, india vs west indies, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved