नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अनुभवी अंबाति रायुडू को नजरअंदाज किए जाने पर चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है। गंभीर का कहना है कि चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किए जाने के कारण ही रायुडू ने संन्यास की घोषणा की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी होने के बावजूद रायुडू को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया था। इसके बाद शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया। इससे परेशान होकर रायुडू ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
गंभीर ने रायुडू के संन्यास पर कहा, मेरे अनुसार इस विश्व कप में चयनकर्ता पूरी तरह से निराश होंगे। रायुडू का संन्यास लेने का कारण वे ही हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने चयनकर्ताओं को लताड़ते हुए कहा, पांच चयनकर्ताओं ने मिलकर उतने रन ही बनाए होंगे, जितने की रायुडू ने अपने करियर में बनाए हैं। उनके संन्यास लेने से मैं पूरी तरह से निराश हूं।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope