• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व कप : मैकुलम और पीटरसन ने धोनी के बारे में रखी यह राय

मुंबई। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं और सभी की नजरें खिताब की प्रबल दावेदार भारत और उसके अनुभवी विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पर लगी हुई है। धोनी का यह आखिरी विश्व कप है और क्रिकेट के पंडितों का मानना है कि धोनी टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली के लिए एक मुख्य अस्त्र साबित होंगे।

विश्व कप का आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोट्र्स के नए शो फाफ-15 में भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी पर एक नजर डाली जा रही है। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम ने इस शो में कहा कि वे (धोनी) भारतीय टीम के लिए अनमोल हैं।

उनके पास खेल के लिए एक सोच के साथ-साथ उनके दिमाग में एक खाका भी है। वे जब क्रीज पर आते हैं और मैच को पूरी तरह पढ़ लेते हैं तो फिर वे विपक्षी टीम को हमेशा दबाव में रखते हैं। उनकी फिटनेस बहुत अच्छी रही है और हाल के दिनों में उन्होंने गेंद को अच्छे से सीमा रेखा के पार भेजा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : Brendon Mccullum and Kevin Pietersen reaction about MS Dhoni
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, brendon mccullum, kevin pietersen, ms dhoni, odi world cup 2019, team india, virat kohli, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved