• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अभ्यास मैच : स्मिथ और गेंदबाजों ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को जीत

साउथम्पटन। स्टीवन स्मिथ (116) के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को आईसीसी विश्व कप अभ्यास मैच में इंग्लैंड को 13 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए थे। इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी और हालिया प्रदर्शन को देखकर लग रहा था कि वह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उसे तीन गेंद पहले ही 285 पर समेट जीत हासिल की। इंग्लैंड के लिए जेम्स विंस ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 76 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे। उनके अलावा इस मैच में कप्तानी कर रहे जोस बटलर ने अपने अंदाज में 31 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली। अंत में क्रिस वोक्स (40) ने टीम को जिताने का भरसक प्रयास किया, लेकिन 275 के कुल स्कोर पर रन आउट होने से इंग्लैंड की जीत की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो चुकी थीं। ग्लैन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी की जोड़ी ने मिलकर जोफ्रा आर्चर (1) को रन आउट कर इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया। इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 32, मोइन अली ने 22, जॉनी बेयरस्टो ने 12, लियाम प्लंकट ने 19 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ और केन रिचर्डसन ने दो-दो विकेट लिए। नाथन कल्टर नाइल, एडम जाम्पा, नाथन लॉयन, स्टोइनिस को एक-एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-World Cup 2019 : Australia beat England by 13 runs in practice match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: world cup 2019, australia, england, practice match, england vs australia, steven smith, david warner, james vince, jose buttler, eoin morgan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved