वेस्टइंडीज में 2007 में खेले गए विश्व कप मे लसिथ मलिंगा ने अपनी पहली
हैट्रिक ली थी। उन्होंने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हासिल की थी।
मलिंगा ने 2011 में भी हैट्रिक ली थी लेकिन इस बार उसके सामने केन्या थी।
इसी विश्व कप में वेस्टइंडीज के केमार रोच ने भी नीदरलैंड्स के खिलाफ
हैट्रिक लगाई थी। ये भी पढ़ें - मिताली ने कहा, 1999 में मुझे जब भारत के लिए खेलने का मौका मिला...
2015 विश्व कप में भी दो हैट्रिक लगी थीं। यहां इंग्लैंड
के स्टीवन फिन और दक्षिण अफ्रीका के जीन पॉल डुमिनी ने हैट्रिक लगाई थी।
फिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो वहीं डुमिनी ने श्रीलंका के खिलाफ। विश्व
कप में एक से ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड मलिंगा के नाम ही है। वे इस
विश्व कप में भी खेल रहे हैं।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope