• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विमेंस एशिया कप : अंपायर के फैसले पर असहमति जताना पड़ा भारी, आईसीसी ने पाकिस्तानी बल्लेबाज पर जुर्माना लगाया

Womens Asia Cup: Dissenting against umpires decision proves costly; ICC fines Pakistani batte - Cricket News in Hindi

स्पोर्ट्स डेस्क। दुबई विमेंस एशिया कप 2026 में हांगकांग, चीन के खिलाफ सोमवार को खेले गए मुकाबले के दौरान आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को सजा भुगतनी पड़ी है। उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही फिरोजा के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया। यह घटना पाकिस्तानी पारी के 5वें ओवर की है, जब फिरोजा को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया गया। इसके बाद फिरोजा ने अपने बल्ले की ओर इशारा करके फैसले पर असहमति जताई। फिरोजा ने बताया कि गेंद उनके बल्ले के किनारे से लगी थी।
गुल फिरोजा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताना शामिल है। यह फिरोजा का 24 महीनों की अवधि में दूसरा अनुशासनात्मक अपराध है।
इस नवीनतम सजा के साथ उस अवधि में उनके डिमेरिट प्वाइंट्स की संख्या 2 हो गई है। उन्हें पहला डिमेरिट प्वाइंट्स 23 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप लीग मैच के दौरान हुई एक घटना के लिए मिला था।
फिरोजा ने एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की सुप्रिया रानी दास द्वारा प्रस्तावित सजा को मान लिया, जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। यह आरोप ऑन-फील्ड अंपायर रबाब अहसान और रोकेया सुल्ताना, थर्ड अंपायर शिवानी मिश्रा और फोर्थ अंपायर शथिरा जाकिर ने लगाया था।
आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक तौर पर फटकार लगाना और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, साथ ही एक या दो डिमेरिट प्वाइंट देना है। आईसीसी अनुशासनात्मक प्रणाली के तहत, 24 महीनों की अवधि में चार या उससे अधिक डिमेरिट प्वाइंट्स को सस्पेंशन प्वाइंट्स में बदल दिया जाता है। दो सस्पेंशन प्वाइंट्स का मतलब 1 टेस्ट, 2 वनडे या 2 टी20 से प्रतिबंध है, जो भी खिलाड़ी के लिए पहले आए। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Womens Asia Cup: Dissenting against umpires decision proves costly; ICC fines Pakistani batte
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistan batter gull feroza icc fine, article 28 level 1 breach showing dissent, women asia cup 2026 hong kong china match, 10 percent match fee deduction and second demerit point, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved