• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिला विश्व कप : वेस्टइंडीज 48 पर ढेर, द. अफ्रीका 10 विकेट से जीता

लिसेस्टर। दक्षिण अफ्रीका ने महिला विश्व कप के 12वें मैच में रविवार को विंडीज को 10 विकेट से आसान मात दी। विंडीज की टीम इस मैच में कहीं अपनी विपक्षी टीम के सामने खड़ी नहीं हो पाई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और विंडीज को 48 रनों पर ढेर कर दिया। इस मैच में सबसे शानदार प्रदर्शन लेग स्पिन गेंदबाज डेन वान निएकेक का रहा। उन्होंने 3.2 ओवरों में तीन मेडेन डाले और बिना कोई रन दिए चार विकेट ले गईं। उनके अलावा मारिजाने कैप ने सात ओवरों में दो मेडेन के साथ 14 रन देकर चार विकेट लिए। कैप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विंडीज के लिए सबसे ज्यादा 26 रन चेडेन नेशन ने बनाए। वह अकेली खिलाड़ी दहाई के आकंड़े को छू सकीं। पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाईं। इस बेहद आसान से लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने बिना कोई विकेट खोए 6.2 ओवरों में हासिल कर लिया। लिजेले ली 29 रन पर नाबाद लौटीं और उनकी जोड़ीदार लॉरा वोल्वाडार्ट 19 रन पर नाबाद रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women World Cup : South Africa beat West Indies by 10 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women world cup, south africa, west indies, 10 wickets, australia, new zealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved