• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिला विश्व कप : स्मृति का शतक, भारत की लगातार दूसरी जीत

टॉन्टन। भारत ने खेल के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ महिला विश्व कप में गुरुवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से मात दी। भारत पहला मैच तीन बार के विजेता इंग्लैंड से जीता था। दूसरी ओर, यह इंडीज की लगातार दूसरी हार रही। भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाए। जवाब में भारत ने स्मृति मंधाना (नाबाद 106) की शतकीय पारी की बदौलत 42.3 ओवर में तीन विकेट खोकर मंजिल हासिल कर ली। स्मृति ने 108 गेदों में 13 चौके और दो छक्के उड़ाए। मिताली ने 46 रन का योगदान दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े। भारत ने अपने दो विकेट 33 रन पर ही खो दिए थे। पूनम राउत खाता भी नहीं खोल पाईं, जबकि दीप्ति शर्मा ने 16 रन की पारी खेली। स्मृति के साथ मोना मेशराम 18 रन पर नाबाद लौटीं। मंधाना पिछले मैच में शतक से चूक गई थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women World Cup : India beat West Indies by 7 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women world cup, india, west indies, 7 wickets, smriti mandhana, mithali raj, poonam raut, deepti sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved