• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मेग लेनिंग के शतक ने चामारी जयागानी की पारी को धोया

ब्रिस्टल। कप्तान मेग लेनिंग की 135 गेंदों में 152 रनों की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे विश्व कप के आठवें मैच में गुरुवार को श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने चामारी जयागानी की नाबाद 178 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के सामने 258 रनों की चुनौती रखी, जिसे मौजूदा विजेता ने लेनिंग के शतक और निकोल बोल्टन (60) के अर्धशतक की बदौलत 43.5 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ओवर में पांच के कुल स्कोर पर बेथ मूनी के रूप में पहला झटका लगा। लेकिन इसके बाद बोल्टन और लेनिंग ने दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। बोल्टन के आउट होने के बाद लेनिंग ने इलिस पैरी (नाबाद 39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। लेनिंग ने अपनी नाबाद पारी में 19 चौके और एक छक्का लगाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women World Cup : Australia beat Sri Lanka by 8 wicket
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women world cup, australia, sri lanka, 8 wicket, nocole bolton, chamari atapattu, meg lanning, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved