• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला टी20 विश्व कप: एनरी डर्कसन बनीं संकटमोचक, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

Women T20 World Cup: Anneke Bosch plays the savior; South Africa defeats Pakistan by 2 wickets - Cricket News in Hindi

बर्मिंघम । महिला टी20 विश्व कप 2026 के 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। एजबेस्टन के मैदान पर पाकिस्तान से मिले 127 रनों के लक्ष्य को प्रोटियाज टीम ने 16.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान लौरा वोल्वार्ट महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। सुने लुस का बल्ला भी खामोश रहा और वह 5 रन ही बना सकीं। मारिजाने कैप भी 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुईं। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद एनरी डर्कसन ने एक तरफ से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों का सामना करते हुए 52 रनों की दमदार पारी खेली। डर्कसन ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं, नादिन डे क्लर्क भी बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने 28 गेंदों में 37 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि, डर्कसन के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए और एक समय पर पाकिस्तान की टीम पूरी तरह से मैच में हावी हो गई थी, लेकिन आखिर में टीम बाजी मराने में सफल रही। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से कप्तान फातिमा सना का प्रदर्शन दमदार रहा और उन्होंने सिर्फ 16 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं, सादिया इकबाल ने दो विकेट अपने नाम किए।
इससे पहले, पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 126 रन ही लगा सकी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और मुनीबा अली पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं। गुल फिरोजा को भी मारिजाने कैप ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में आउट किया। नतालिया परवेज महज 4 रन ही बना सकीं, तो आयशा जफर (9 रन) का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। रमीन शमीम 6 रन बनाने के बाद रनआउट हुईं। इरम जावेद (11 रन) और आलिया रियाज (10 रन) का बल्ला भी खामोश रहा।
हालांकि, फातिमा सना ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 38 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए। वहीं, तूबा हसन ने कप्तान का भरपूर साथ निभाया और 23 रनों की अहम पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी में मारिजाने कैप ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, शबनीम इस्माइल और अयबोंगा खाका ने एक-एक विकेट चटकाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women T20 World Cup: Anneke Bosch plays the savior; South Africa defeats Pakistan by 2 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: south africa, women t20 world cup, anneke bosch, t20 world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved