• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिला T20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को मिली जीत

ग्रॉस आईलेट। वेस्टइंडीज में जारी महिला टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका ने यहां सोमवार को खेले गए मैच में श्रीलंका को 9 गेंद पहले 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन बनाए। सिरिवर्दने ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। शबनिम इस्माइल ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मारिजाने कैप ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। कप्तान डी वान निकर्क ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया। इसी मैदान पर खेले गए ग्रुप ए के ही मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 39 गेंदों पहले 7 विकेट से शिकस्त दी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी कर नौ विकेट पर 76 रन बनाए। आयशा रहमान ने 39 रन की पारी खेली। किस्र्टी गोर्डन ने तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड की पारी के दौरान आई बरसात से उसे 16 ओवर में 64 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने 9.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। विकेटकीपर एमी जोंस ने नाबाद 28 रन बनाए।
धोनी मैट्रीमोनी वेबसाइट के ब्रांड एम्बेसडर बने

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women T20 World Cup : South Africa and England won
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women t20 world cup, south africa, england, west indies, sri lanka, bangladesh, ms dhoni, brand ambassador, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved