• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा, ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की 6 विकेट से हार

Women T20 World Cup : Semifinal dreams dashed, India loses to Australia by 6 wickets - Cricket News in Hindi

लंदन। भारत विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने से चूक गया है। रविवार को 'विमेन इन ब्लू' ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 6 विकेट से गंवा बैठी। इसी के साथ भारत अंतिम-4 में पहुंचने का मौका गंवा बैठा। 'ग्रुप-ए' से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है, जबकि 'ग्रुप-बी' से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अगले दौर में पहुंची हैं। रविवार को लॉर्ड्स में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 170 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 55 गेंदों में 66 रन की साझेदारी की। शेफाली 26 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन जुटाए। मंधाना ने 37 गेंदों में 6 चौकों के साथ 38 रन की पारी खेली।
भारतीय टीम ने 83 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 64 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
जेमिमा 34 के स्कोर पर रिटायर्ड आउट हुईं, जबकि कप्तान कौर ने 27 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत ने 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसके साथ वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली तीसरी बल्लेबाज बन गईं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान सोफी मोलिनेक्स ने 2 विकेट हासिल किए।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने महज 4 के स्कोर पर जॉर्जिया वोल (4) के रूप में शुरुआती विकेट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद फीबी लिचफील्ड ने बेथ मूनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 50 रन जोड़कर टीम को संभाला।
लिचफील्ड ने 25 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए। कुछ देर बाद ऑस्ट्रेलिया ने 68 रन पर बेथ मूनी (22) का विकेट भी खो दिया। यहां से एलिस पेरी ने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 57 गेंदों में 100 रन जुटाकर मैच भारत से छीन लिया। पेरी ने 38 गेंदों में 8 चौकों के साथ 56 रन की पारी खेली, जबकि गार्डनर ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 53 रन बनाए। भारत के लिए श्री चरणी ने 2 विकेट हासिल किए। दीप्ति शर्मा और रेणुका ठाकुर को 1-1 विकेट हाथ लगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women T20 World Cup : Semifinal dreams dashed, India loses to Australia by 6 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women t20 world cup, semifinal dreams, dashed, india loses, australia, 6 wickets, \r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved