• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला प्रीमियर लीग: यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग इस खास उपलब्धि से मात्र 48 रन दूर

Women Premier League: UP Warriorz Captain Meg Lanning Just 48 Runs Away from a Special Milestone - Cricket News in Hindi

मुंबई । महिला प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को पहला डबल हेडर खेला जाएगा। पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच नवी मुंबई के डा. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले जाएंगे। यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग के पास गुजरात के खिलाफ मैच में एक खास क्लब में शामिल होने का मौका है। मेग लैनिंग महिला प्रीमियर लीग के शुरुआती तीनों सीजन (2023-2025) दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर कप्तान खेलीं हैं। नीलामी के बाद इस सीजन में वह यूपी वॉरियर्ज का हिस्सा हैं। लैनिंग की कप्तानी और बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए यूपी ने भी उन्हें कप्तान बनाया है। लैनिंग यूपी की कप्तान के तौर पर शनिवार को जब गुजरात के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए उतरेंगी तो एक खास क्लब में शामिल होने का उनके पास मौका होगा। पिछले तीन सीजन में लैनिंग ने 27 मैचों की 27 पारियों में 9 अर्धशतक की मदद से 952 रन बनाए हैं। गुजरात के खिलाफ मैच में अगर वह 48 या उससे अधिक रन बनाती हैं, तो उनके लीग में 1,000 रन पूरे हो जाएंगे। ऐसा करने वाली वह लीग की दूसरी बल्लेबाज बन सकती हैं। लैनिंग पारी की शुरुआत करती हैं, इसलिए उनके पास 1,000 रन के आंकड़े को छूने का पूरा मौका होगा।
इसके अलावा, दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई लैनिंग लीग की दूसरी सफल बल्लेबाज भी बन सकती हैं। वह दूसरे नंबर पर मौजूद एलिस पेरी से मात्र 20 रन पीछे हैं। 21 रन बनाते हीं वह पेरी से आगे हो जाएंगी।
महिला प्रीमियर लीग में नेट साइवर ब्रंट एकमात्र ऐसी बल्लेबाज हैं जिनके नाम 1,000 या उससे अधिक रन हैं। ब्रंट ने अब तक खेले 30 मैचों की 30 पारियों में 8 अर्धशतकों की मदद से 1,031 रन बनाए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Premier League: UP Warriorz Captain Meg Lanning Just 48 Runs Away from a Special Milestone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meg lanning, women premier league, up warriorz, up warriorz captain meg lanning, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved