• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला प्रीमियर लीग 2026 को लेकर पांचों कप्तान उत्साहित, सभी ने खिताब जीतने का किया दावा

Women Premier League 2026: Five Captains Excited, All Claiming to Win the Title - Cricket News in Hindi

मुंबई । महिला प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इस मैच से पहले महिला प्रीमियर लीग के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में पांचों टीमों की कप्तानों ने इस सीजन में टीम की उम्मीदों को लेकर अपनी राय रखी है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि पहला सीजन खास था। हमने पहला खिताब जीता था। तीसरा सीजन भी खास था, क्योंकि हमने दूसरी बार खिताब जीता। चौथा सीजन भी हमारे लिए खास होगा। हम इस साल अपना तीसरा खिताब जीतने जा रहे हैं। स्मृति मंधाना ने कहा कि दूसरा सीजन खास था। मंधाना की कप्तानी में आरसीबी ने खिताब जीता था।
यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि चौथा सीजन खास होने जा रहा है। हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं, जो अपना दबदबा दिखाने के लिए तैयार हैं।
मेग लैनिंग 2023 से 2025 के बीच दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं। उन्होंने लगातार तीन साल डीसी को फाइनल में पहुंचाया, लेकिन खिताब नहीं दिला सकीं। इस बार लैनिंग यूपी वॉरियर्ज को पहला खिताब दिलाने का प्रयास करेंगी।
गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने कहा कि हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। इसलिए यह सीजन काफी रोमांचक होने वाला है।
महिला प्रीमियर लीग में पहली बार कप्तान के रूप में जेमिमा रोड्रिग्स नजर आएंगी। टीम इंडिया की इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तानी सौंपी है। वह पिछले तीन साल से टीम का हिस्सा हैं।
रोड्रिग्स ने कहा कि पिछले तीन सीजन अच्छे रहे थे। इस बार हम और बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए सीजन को विशेष बनाएंगे और चैंपियन बनने कोशिश करेंगे।
महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक किया जाएगा। इस दौरान 22 मैच खेले जाएंगे। देखना होगा कि चौथे सीजन में कोई नया विजेता मिलता है या नहीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Women Premier League 2026: Five Captains Excited, All Claiming to Win the Title
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: women premier league 2026, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved