नई दिल्ली। भारतीय महिला खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए गए 'भारत की लक्ष्मी' अभियान के लिए उन्हें शुक्रिया कहने के लिए एक ही तरह के मैसेज को कॉपी पेस्ट कर दिया जिसके बाद प्रशंसकों ने उनकी आलोचना की। भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने 'भारत की लक्ष्मी' अभ्यिान के लिए मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "दिवाली पर महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के अभियान के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया। इससे हमें ज्यादा मेहनत करने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरणा मिलती है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सायना के मैसेज से पूरी तरह मेल खाता मैसेज कई अन्य खिलाड़ियों ने भी लिखा और इस अभियान के लिए मोदी को धन्यवाद दिया है। इनमें पूजा ढांडा, निकहत जरीन, एम.सी. मैरी कॉम, मणिका बत्रा और पी.वी. सिंधु जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope