• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्या रांची टी20 में वैभव को मिलेगा मौका, पिछले 4 मैचों में संजू का बल्ला रहा है खामोश

Will Vaibhav get a chance in the Ranchi T20I,Sanju bat has been silent in the last four matches. - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में शुक्रवार को खेला जाना है। इस मैच में संजू सैमसन प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बचाए रखने में कामयाब रहेंगे या उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा। इस पर संशय बरकरार है। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की क्षमता पर कभी किसी को शक नहीं रहा है, लेकिन उनकी यह क्षमता निरंतर रूप से उनके प्रदर्शन में दिखाई नहीं पड़ती है और यही वजह है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह हमेशा खतरे में रहती है। सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार 2 मैचों में अर्धशतक लगाए थे। लेकिन इसके बाद से एशियन गेम्स में लगातार तीन पारियों और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में उनका बल्ला शांत रहा है। एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ 7 गेंदों में 9 रन, श्रीलंका के खिलाफ 9 गेंदों पर 7 रन, फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 4 गेंदों पर 2 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 9 गेंदों पर 11 रन उनके बल्ले से आए हैं।
लगातार 4 फ्लॉप पारियों के बाद एक बार फिर संजू सैमसन की टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह पर सवाल उठे हैं और उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने की मांग होने लगी है। पिछली सभी पारियों में सैमसन बेहद कमजोर शॉट लगाते हुए आउट हुए हैं। इस वजह से उनकी और भी आलोचना हो रही है।
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज सीरीज से पहले संजू सैमसन का समर्थन करने की बात कही थी। ऐसे में संभव है कि सैमसन रांची टी20 में दिखें। अगर सैमसन प्लेइंग इलेवन से बाहर होते हैं, तो फिर उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री होगी और वही अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ईशान किशन निभाएंगे।
भारतीय टीम ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 को कप्तान श्रेयस अय्यर की विस्फोटक शतकीय पारी (43 गेंदों पर नाबाद 103 रन) की मदद से 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Will Vaibhav get a chance in the Ranchi T20I,Sanju bat has been silent in the last four matches.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi, sanju samson, vaibhav suryavanshi, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved