• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

MS धोनी ने क्यों लिया था अचानक संन्यास, सामने आया चौंकाने वाला सच

Why did MS Dhoni suddenly retire, shocking truth revealed - Cricket News in Hindi

बेंगलुरु। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा है कि 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद उन्होंने यह फैसला कर लिया था कि यह नीली जर्सी में उनका आखिरी मैच होगा।
2019 विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद 13 महीनों में धोनी क्रिकेट के क्षेत्र से दूर रहे और फिर 15 अगस्त, 2020 को संन्यास का ऐलान किया।

बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए, धोनी ने खुलासा किया कि सेमीफाइनल के बाद उन्होंने फैसला किया कि यह भारत के लिए उनका आखिरी मैच था। उन्होंने कहा, "जब आप एक करीबी मैच हार जाते हैं तो अपनी भावनाओं को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। मेरे लिए, वह आखिरी दिन था जब मैंने भारत के लिए क्रिकेट खेला। मैंने एक साल बाद संन्यास लिया, लेकिन तथ्य यह है कि उस दिन मैं सेवानिवृत्त हो चुका था।''

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद, पूर्व कप्तान आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक सक्रिय खिलाड़ी बने हुए हैं और उन्होंने 2023 में अपनी टीम को 5वें खिताब तक पहुंचाया। इतना ही नहीं उन्होंने फैंस से वादा किया था कि वह आईपीएल 2024 में वापसी करेंगे।

सीएसके द्वारा अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीतने के बाद, धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई। हालांकि, उनका आईपीएल 2024 में भाग लेना उनके फिटनेस पर निर्भर करता है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why did MS Dhoni suddenly retire, shocking truth revealed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, bengaluru, mahendra singh dhoni, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved