• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कौन हैं 15 वर्षीय उमा काश्वी? डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं

Who is 15-year-old Uma Kashvi, She became the youngest player to be sold in the WPL auction. - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2027 के लिए कोच्चि में बुधवार को हुए मिनी ऑक्शन में 15 वर्षीय खिलाड़ी उमा काश्वी चर्चा का विषय रहीं। उमा को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा और वह डब्ल्यूपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। उमा को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। महज 15 साल की उम्र में उमा डब्ल्यूपीएल 2027 में जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। उमा का जन्म 9 अप्रैल 2011 को कर्नाटक में हुआ। उमा ने महज 7 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने 7 साल की उम्र में ही एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला ले लिया था और इस खेल की बारीकियों को सीखना शुरू कर दिया था। अपने दमदार खेल के बूते उमा ने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाई है। उमा बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की काबिलियत रखती हैं। वह दाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं। उमा ने बीसीसीआई की महिला अंडर-15 टूर्नामेंट में 172 की दमदार औसत से खेलते हुए 516 रन बनाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया था। वह अंडर-15 स्तर पर कर्नाटक की कप्तानी भी संभाल चुकी हैं। उमा ने डब्ल्यूपीएल 2027 के ऑक्शन में बिकने के साथ ही दीया यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्हें डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने ही 16 साल की उम्र में खरीदा था। उमा फिलहाल कर्नाटक की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। वह अपने करियर में अंडर-19 टी20 ट्रॉफी और कर्नाटक महिला लीग का खिताब जीत चुकी हैं।
उमा काश्वी की तरह ही 16 साल की समायरा राघव को भी डब्ल्यूपीएल 2027 में गुजरात जायंट्स के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। समायरा को गुजरात ने 10 लाख में खरीदा। वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी से भी योगदान देने के लिए जानी जाती हैं। दिल्ली प्रीमियर लीग में समायरा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Who is 15-year-old Uma Kashvi, She became the youngest player to be sold in the WPL auction.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wpl auction, uma kashvi, wpl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved