• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज विमेंस की 8 विकेट से दमदार जीत, टी20 सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप'

West Indies Women Secure Dominant 8-Wicket Win Against Zimbabwe; Complete 3-0 T20 Series Clean Sweep - Cricket News in Hindi

हरारे। वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज में 3-0 से 'क्लीन स्वीप' कर लिया है। हरारे में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 142 रन बनाए। केलिस न्धलोवु ने बेलोवेड बीजा के साथ 22 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। बीजा 16 गेंदों में 4 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद केलिस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने चिएड्जा धुरुरू (9) के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में इतने ही रन की साझेदारी करते हुए टीम को 79 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद केलिस ने क्रिस्टीन मुतासा के साथ पांचवें विकेट के लिए 24 गेंदों में 40 रन जोड़े।
केलिस न्धलोवु 48 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुईं। उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे, जबकि मुतासा 19 गेंदों में 3 चौकों के साथ 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी खेमे से स्टेफनी टेलर और जहजारा क्लैक्सटन को 2-2 विकेट हाथ लगे।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 17 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। रियालियाना ग्रिमंड और जहजारा क्लैक्सटन के बीच पहले विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी हुई। ग्रिमंड 13 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद क्लैक्सटन ने स्टेफनी टेलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 गेंदों में 71 रन जोड़े।
क्लैक्सटन ने 37 गेंदों में 8 चौकों के साथ 38 रन बनाए। यहां से टेलर ने जैनिलिया ग्लासगो के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 53 रन जोड़ते हुए आसान जीत दिलाई। टेलर 39 गेंदों में 11 चौकों के साथ 64 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि ग्लासगो ने 15 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से क्रिस्टीन मुतासा और बेलोवेड बीजा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Indies Women Secure Dominant 8-Wicket Win Against Zimbabwe; Complete 3-0 T20 Series Clean Sweep
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: west indies women, zimbabwe women, t20 series, west indies vs zimbabwe, stafanie taylor, jahzara claxton, kallis ndlovu, t20 cricket, womens cricket, harare, takashinga sports club, clean sweep, west indies cricket, zimbabwe cricket, cricket news, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved