• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहले ही वनडे में हैट्रिक बनाने वाले तीसरे गेंदबाज बने हसारंगा

गाले। श्रीलंका ने रविवार को जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में सात विकेट से हरा पांच मैच की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। श्रीलंका को पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में खास तौर से श्रीलंकाई गेंदबाजों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। श्रीलंका ने बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर लक्षण संदाकन (52/4 विकेट) और डेब्यू कर रहे दाएं हाथ के लेग स्पिनर वानिदु हसारंगा (15/3 विकेट) की बदौलत जिंबाब्वे को 33.4 ओवर में 155 रन पर ढेर कर दिया। हालांकि संदाकन मैन ऑफ द मैच चुने गए, लेकिन हसारंगा भी एक रिकॉर्ड में अपना नाम जुड़वाने में सफल रहे। हसारंगा अपने पहले ही वनडे में हैट्रिक बनाने वाले तीसरे गेंदबाज बने। हसारंगा ने अपने तीसरे और पारी के 34वें ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। हसारंगा की दूसरी गेंद पर मैल्कम वॉलर (38) बोल्ड हो गए, तीसरी पर तिरिपानो (0) पगबाधा हुए और चौथी पर तेंदई चतारा (0) के गिल्ले उड़ गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wanidu Hasaranga becomes third bowler to make hat trick in debut odi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wanidu hasaranga, third bowler, hat trick, debut odi, sri lanka, zimbabwe, lakshan sandakan, kagiso rabada, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved