रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। चोटिल होने के कारण विराट कोहली को मैदान से बाहर जाना पड़ा। दरअसल,चौका रोकने के प्रयास में कोहली के दाएं कंधे पर चोट लग गई और मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह अजिंक्य रहाणे कप्तानी संभाल रहे हैं। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
यह वाकया लंच के बाद का है, जब कोहली चोटिल हुए। 40वें ओवर में पीटर हैंड्सकॉम्ब ने रवींद्र जडेजा की गेंद को मिड-ऑन की ओर खेल तो विराट ने गेंद का पीछा करना शुरू कर दिया। अंत में उन्हें गेंद को रोकने के लिए डाइव लगानी पड़ी।
कैस्पर रूड बार्सिलोना ओपन के क्वार्टरफाइनल में
'होटल भरे हुए हैं, फर्श पर सो रहे हैं': दुबई हवाई अड्डे पर फंसे दो भारतीय पहलवान
आशुतोष की पारी अविश्वसनीय : हार्दिक पांड्या
Daily Horoscope