• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विराट कोहली ने इसे बताया अब तक की सबसे शानदार साझेदारी

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में होने वाला चौथा और अंतिम टेस्ट मैच रांची जैसा ही कांटे का होगा और उनकी टीम इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने की हर कोशिश करेगी। उल्लेखनीय है कि रांची में सोमवार को ड्रा पर समाप्त हुआ तीसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपनी क्षमता का अद्वितीय प्रदर्शन दिया। मैच के बाद कोहली से जब 25 मार्च से धर्मशाला में होने वाले अंतिम और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए उनकी टीम की योजना के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, धर्मशाला का मैच रांची टेस्ट मैच से कुछ अलग नहीं होगा और हम तीसरे टेस्ट मैच में दिए गए प्रदर्शन को जारी रखने की हर कोशिश करेंगे। हमने इस टेस्ट में अपनी क्षमता का 120 प्रतिशत दिया है और यही हम अंतिम टेस्ट मैच में भी करेंगे और स्वयं को एक अच्छे स्तर पर रखने की कोशिश करेंगे। कोहली ने कहा कि वे और उनकी टीम धर्मशाला के मैच के लिए तैयार हैं। टेस्ट क्रिकेट की यहीं खासियत है कि इसमें कुछ भी हो सकता है और उसके लिए टीम को हर तरह से तैयार रहना होगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Virat Kohli reaction after ranchi test against Australia
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: virat kohli, ranchi test, australia, team india, captain kohli, pujara, saha, marsh, handscomb, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved