बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वार्षिक कार्यक्रम में पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोहली को 2016-27 और 2017-18 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहने के कारण यह अवार्ड दिया गया। कोहली ने 2016-17 सीजन में 13 टेस्ट मैचों में 74 के औसत से 1332 रन बनाए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीमित ओवरों में कोहली ने 27 मैचों में 1516 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 84.22 रहा। कोहली ने 2017-18 सीजन में लाल गेंद से छह मैचों में 89.6 के औसत से अपने खाते में 896 रन डाले। बीसीसीआई ने ट्वीट किया, 2016-17 सीजन का पॉली उमरीगर अवार्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को दिया जाता है। नमन।
एक और ट्वीट में कहा गया, कप्तान को 2017-18 सीजन का भी पॉली उमरीगर अवार्ड दिया जाता है। स्मृति मंधाना को 2017-18 की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी चुना गया। हरमनप्रीत कौर को 2016-17 सीजन की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट महिला खिलाड़ी चुना गया।
भारतीय हॉकी ने मुझे सब कुछ दिया: सलीमा टेटे
भारत के लिए फिर से खेलने का लंबा इंतजार किया: दीपक चाहर
सचिन तेंदुलकर मुम्बई हाफ मैराथन के पांचवें संस्करण को हरी झंडी दिखाएंगे
Daily Horoscope