नई दिल्ली। भारत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया को मेलबोर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट में 137 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया बॉर्डर-गावसकर की प्रतिष्ठित ट्रॉफी भी अपनी झोली में डाल ली। सिडनी में होने वाला अंतिम टेस्ट गंवाने पर भी ट्रॉफी भारत के पास ही रहेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसका कारण है कि भारत ने पिछले साल अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई सीरीज जीती थी। अब विराट कोहली विदेश में सौरव गांगुली के साथ सयुंक्त रूप से सबसे सफल भारतीय कप्तान बन गए हैं। कोहली के नेतृत्व में भारत ने विदेशी धरती पर 24 टेस्ट में से 11वीं जीत दर्ज की।
गांगुली ने इतनी ही जीत के लिए 28 टेस्ट में बागडोर संभाली थी। महेंद्र सिंह धोनी (30 टेस्ट, 6 जीत) तीसरे और राहुल द्रविड़ (17 टेस्ट, 5 जीत) चौथे स्थान पर हैं। इसके अलावा कोहली ओवरऑल टेस्ट में भारत के नंबर वन कप्तान भी बन सकते हैं।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope