नई दिल्ली। भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड पर पांच मैच की वनडे सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। माउंट मौनगानुई में सोमवार को खेले गए तीसरे वनडे में भारत 42 गेंदों पहले 7 विकेट से जीत गया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी कर 243 रन बनाए। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर 43 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली की जोड़ी ने एक बार फिर जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने 77 गेंदों पर तीन चौकों व दो छक्कों की मदद से 62 और कोहली ने 74 गेंदों पर छह चौकों व एक छक्के की बदौलत 60 रन जुटाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 113 रन जोड़े।
यह कोहली के करिअर का 49वां और रोहित का 39वां अर्धशतक है। भारत की ओर से सर्वाधिक अर्धशतक जमाने के मामले में कोहली 7वें और रोहित 8वें स्थान पर हैं। 30 वर्षीय कोहली के 222 वनडे में 10533 और 31 साल के रोहित के 199 वनडे में 7799 रन हो गए हैं।
अब हम देखेंगे भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक अर्धशतक जडऩे वाले टॉप-6 बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope