• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विजय हजारे ट्रॉफी: हैदराबाद के अमन राव ने बंगाल के खिलाफ लगाया दोहरा शतक

Vijay Hazare Trophy: Hyderabad Aman Rao scores double century against Bengal - Cricket News in Hindi

राजकोट । विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो रही है। मंगलवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अमन राव ने बंगाल के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक लगाया। बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने अमन राव और राहुल सिंह उतरे थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की। राहुल 54 गेंद पर 65 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने अपनी पारी में 3 छक्के और 7 चौके लगाए। अमन ने एक छोर थाम कर रखा और अंत तक आउट नहीं हुए। अमन ने 154 गेंद पर 13 छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 200 रन की पारी खेली।
इस दौरान कप्तान तिलक वर्मा 34 के साथ दूसरे विकेट के लिए 87, प्रग्नय रेड्डी 22 के साथ चौथे विकेट के लिए 76 और प्रणव वर्मा 7 के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। चामा मिलींद अमन के साथ 6 रन बनाकर नाबाद रहे।
हैदराबाद ने 5 विकेट पर 352 रन बनाए।
पश्चिम बंगाल की तरफ से मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे। शमी ने 10 ओवर में 1 मेडन के साथ 70 रन देकर 3 विकेट लिए। शाहबाज अहमद और रोहित कुमार को 1-1 विकेट मिले।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक 102 शतक लगाए जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 4 शतक कर्नाटक के देवदत्त पड्डिकल ने लगाए हैं। पड्डिकल सीजन के सबसे सफल बल्लेबाज भी हैं। 6 मैचों की 6 पारियों में वे 605 रन बना चुके हैं। अमन राव का यह तीसरा मुकाबला है। उन्होंने 252 रन बनाए हैं।
21 साल के अमन राव के लिस्ट ए करियर का यह तीसरा मैच था। तीसरे मैच में ही दोहरा शतक लगाकर उन्होंने अपने बेहतर भविष्य के संकेत दिए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Hazare Trophy: Hyderabad Aman Rao scores double century against Bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay hazare trophy, aman rao, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved