• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विजय हजारे ट्रॉफी : हरभजन सिंह करेंगे पंजाब की कप्तानी

नई दिल्ली। भारत के महान स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह सोमवार से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी करेंगे, तो वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को झारखंड की कप्तानी सौंपी गई है। ईशान दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेंगे। पंजाब के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन और युवराज इस टूर्नामेंट में बढिय़ा प्रदर्शन के साथ वापसी की कोशिश करेंगे। यशपाल शर्मा के तहत चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। मनदीप सिंह, मनन वोहरा, शुबमन गिल, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल और बरिंदर सिंह सरन पंजाब की ओर से कुछ प्रमुख खिलाड़ी हैं। झारखंड के लिए विराट सिंह, सौरभ तिवारी, शाहबाज नदीम और वरुण आरोन प्रमुख खिलाड़ी होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Hazare Trophy : Harbhajan Singh to lead punjab team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay hazare trophy, harbhajan singh, punjab team, yuvraj singh, ishan kishen, punjab vs jharkhand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved