रणजी के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मंयक अग्रवाल को
उमेश ने आउट कर शेष भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान करुण नायर
(21) और पृथ्वी शॉ (51) ने टीम को 77 के स्कोर तक पहुंचा दिया। 64 गेंदों
में सात चौके और एक छक्का मारने वाले पृथ्वी को ठाकरे ने अपना शिकार बनाया।
98 तक आते-आते शेष भारत ने अपने कुल छह विकेट खो दिए थे। ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....
इसके बाद दिन का
खेल खत्म होने तक विहारी और जयंत ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया।
इससे पहले, अपने तीसरे दिन के स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 702 रनों से
आगे खेलने उतरी विदर्भ ने चौथे दिन अपने खाते में 98 रन जोड़े। तीसरे दिन
अपने शतक से एक रन दूर रहते हुए पवेलियन लौटने वाले अपूर्व वानखेड़े ने
अपना शतक पूरा किया। वे 157 रनों पर नाबाद लौटे। इसके लिए उन्होंने 221
गेंदें लीं और 16 चौके और छह छक्के लगाए।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope