• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चेतेश्वर पुजारा, ईशांत शर्मा व विराट कोहली के बाद आरोन भी...

नई दिल्ली। तीन प्रमुख भारतीय खिलाडिय़ों के बाद अब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वरुण आरोन भी इस साल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा, ईशांत शर्मा व कप्तान विराट कोहली का भी काउंटी में खेलना तय हो गया है। आरोन को पुजारा और ईशांत की जैसे जनवरी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए हुई नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। कोहली ने अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए वहां की परिस्थितियों में ढलने के मद्दनेजर वहां खेलने का फैसला किया है। आरोन ने लीसेस्टरशायर काउंटी से करार किया है। पुजारा यॉर्कशायर व ईशांत ससेक्स टीम का हिस्सा हैं, जबकि कोहली की टीम अभी तय नहीं हुई है। कोहली सरे के लिए खेल सकते हैं। आरोन लीसेस्टरशायर में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास का स्थान लेंगे। अब्बास को पाकिस्तानी टीम के साथ आयरलैंड, इंग्लैंड व स्कॉटलैंड दौरे पर जाना है। हालांकि अब्बास शुरू में चैंपियनशिप डिविजन के मैच खेलेंगे, लेकिन इसके बाद आरोन प्रथम श्रेणी व 50 ओवर के मुकाबलों के लिए लीसेस्टरशायर से जुड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Varun Aaron will play for Leicestershire county in england
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varun aaron, leicestershire county, england, indian fast bowler varun aaron, varun aaron leicestershire, cheteshwar pujara, virat kohli, ishant sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved