• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व कप : शुबमन गिल बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट, ये है पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। दाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शुबमन गिल शनिवार को न्यूजीलैंड में खत्म हुए अंडर-19 विश्व कप में भारत की जीत के हीरो रहे। उप कप्तान गिल दमदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। फाजिल्का (पंजाब) के गिल ने 6 वनडे में 124.00 के औसत व 112.38 के स्ट्राइक रेट के साथ 372 रन बनाए। उनके खाते में तीन अर्धशतक और एक शतक (नाबाद 102 रन) रहा। गिल ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ सैकड़ा उड़ाया था। गिल ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 31 रन की पारी खेली। शुबमन ने वर्ष 2014 में पंजाब के इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट में 351 रन की पारी खेलते हुए निर्मल सिंह के साथ पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 587 रन की साझेदारी की। शुबमैन को पिछले दिनों बेंगलुरू में आयोजित दो दिवसीय नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने खरीदा था। उनके लिए 1.8 करोड़ रुपए कीमत दी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under-19 World Cup : Shubman Gill won player of the tournament trophy, see full list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: under-19 world cup, shubman gill, player of the tournament trophy, right hand batsman shubman gill, kolkata knight riders, kkr, newzealand, india vs australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved