• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अंडर-19 विश्व कप : सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

क्राइस्टचर्च। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम मंगलवार को हागले ओवल मैदान पर आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस चैम्पियनशिप में अब तक बड़े अंतर से जीत हासिल करती आ रही भारतीय टीम पाकिस्तान पर भी बड़ी जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह पक्की करना चाहेगी। अंडर-19 स्तर पर अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सभी मैचों में भारत ने 12 में जीत दर्ज की हैं जबकि पाकिस्तान आठ मैच जीतने में कामयाब रहा है। पिछली बार दोनों टीमें 2014 अंडर-19 विश्व कप में आमने-समाने थीं। भारत ने उस मैच में 40 रनों से जीत दर्ज की थी। भारत ने इस विश्व कप में अभी तक ऑस्ट्रेलिया, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश को मात दी है जबकि अफगानिस्तान से हारने के बाद पाकिस्तान ने आयरलैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका को हराया।
बल्लेबाजी विभाग में भारतीय टीम शुभम गिल पर निर्भर रहेगी जिन्होंन इस विश्व कप के सभी मैचों में 50 से अधिक का स्कोर बनाया हैं। गेंदबाजी का भार अंकुल रॉय के कंधों पर होगा, जिन्होंने अब तक विश्व कप के टीम के लिए चार मैचों में सबसे ज्यादा 11 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under-19 World Cup : India will take on Pakistan in semifinal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: under-19 world cup, india, pakistan, semifinal, india vs pakistan, prithvi shaw, rahul dravid, shubman gill, ankul roy, newzealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved