• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कंगारू कप्तान सांघा ने कहा, हमारे लिए अच्छी चीज यह रही कि...

टौरंगा। आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में आठ विकेट से शिकस्त खाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जेसन सांघा ने विजेता टीम भारत की प्रशंसा की है। सांघा ने कहा कि भारतीय टीम जीत की हकदार थी। भारत ने शनिवार को विश्वकप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से मात देते हुए चौथी बार विश्वकप पर कब्जा जमाया। सांघा ने फाइनल के बाद मीडिया से कहा, उन्होंने हमें एकतरफा मात दी। इसका पूरा श्रेय भारत को जाता है। उन्होंने शानदार खेल खेला। उनका साथ देने आए समर्थकों के लिए यह अच्छा दिन था। आईपीएल के लिए शुभकामनाएं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे। भारत ने इस लक्ष्य को मनजोत कालरा की नाबाद 101 रनों की शतकीय पारी के दम पर दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। फाइनल में हार के बाद सांघा ने कहा कि वे अपनी टीम के इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मैं वाकई नहीं जानता कि इस समय मुझे क्या कहना चाहिए, लेकिन मुझे अपनी टीम पर गर्व है। हम एक क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर परिपक्व हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under-19 World Cup : Australian captain Jason Sangha reaction after losing final against India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: under-19 world cup, australian captain jason sangha, final, india, india vs australia, jason sangha, newzealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved