क्राइस्टचर्च। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने गुरुवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। हेग्ले ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 202 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस लक्ष्य को न्यूजीलैंड की टीम हासिल नहीं कर पाई और केवल 107 रनों पर ही ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज अफगानिस्तान के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। कटेने क्लार्क ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक 38 रन बनाए।
इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया। न्यूजीलैंड की पारी 107 रनों पर समेटने में अफगानिस्तान के लिए मुजीब और कैस अहमद ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने चार-चार विकेट लिए।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope