• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंडर-19 एशिया कप: श्रीलंका के सामने नहीं टिकी नेपाल, 8 विकेट से हारी

U19 Asia Cup: Nepal no match for Sri Lanka, lose by 8 wickets - Cricket News in Hindi

दुबई । अंडर-19 एशिया कप में नेपाल क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने लो स्कोरिंग रहे इस मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सेठमिका सेनेविरत्ने की घातक गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने नेपाल को महज 28.5 ओवर में 82 रन पर समेट दिया। किब्रिन श्रेष्ठ 18 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।
9 बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके। नेपाल का स्कोर और भी कम होता, अगर श्रीलंका की तरफ से अतिरिक्त के रूप में 19 रन खर्च नहीं किए गए होते।
सेठमिका सेनेविरत्ने नेपाल के लिए बेहद घातक साबित हुए। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 9.5 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें विकेट मिलता देख श्रीलंकाई कप्तान ने उनके ओवर नहीं रोके। नेपाल की पारी के कुल 28.5 ओवर में 9.5 ओवर सेनेविरत्ने ने फेंके।
रसिथ निमारा, विग्नेश्वरन आकाश, दुलनिथ सिगेरा और चमिका हिनाटिगाला ने 1-1 विकेट लिए।
83 रन का लक्ष्य श्रीलंका के लिए किसी भी तरह से मुश्किल नहीं था और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से इसे साबित भी किया। श्रीलंका ने मात्र 14.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाकर मैच जीत लिया।
सलामी बल्लेबाज दिमंथा महाविथान ने 49 गेंद पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 1 छक्का और 3 चौके निकले। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कविजा गामेज 29 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। गामेज ने भी 1 छक्का और 3 चौके लगाए।
विरान चामुदिथा 10, और किथमा 2 के रूप में श्रीलंका को 2 झटके लगे। नेपाल के लिए दयानंद मंडल ने 1 विकेट लिया। एक विकेट रन आउट के रूप में गिरा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-U19 Asia Cup: Nepal no match for Sri Lanka, lose by 8 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: u19 asia cup, nepal, sri lanka, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved