• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

U-19 विश्व कप : भारत ने न्यूजीलैंड को हरा लगाई जीत की हैट्रिक

इससे पहले, लम्बे समय तक हुई बारिश के कारण यह मैच प्रति पारी 23 ओवर का कर दिया गया। बारिश आने तक भारत ने 21 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 107 रन बनाए थे। इसके आगे खेलते हुए भारत ने अगले दो ओवर में आठ रन जोड़े।

इसके बाद डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को 192 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। भारत की सलामी जोड़ी- यशस्वी जायसवाल 57 और दिव्यांश सक्सेना 52 रनों पर नाबाद लौटे। जायसवाल ने 77 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए जबकि दिव्यांश ने 62 गेंदों पर छह चौके लगाए।

भारत लगातार दो मैच जीतकर ग्रुप-ए में अंकतालिका में शीर्ष पर है। न्यूजीलैंड दूसरे नंबर पर है। न्यूजीलैंड अगर यह मैच जीत जाता तो वह सुपर लीग में पहुंच जाता लेकिन अब उसे जापान और श्रीलंका के मैच के ऊपर निर्भर रहना होगा।

ये भी पढ़ें - 50 रन पर आउट होने के बावजूद जीती यह टीम, छठी यादगार वापसी

यह भी पढ़े

Web Title-U-19 World Cup : India beat New Zealand by 44 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: u-19 world cup, india, new zealand, india vs new zealand, kiwi team, hat trick, ravi bishnoi, yashswi jaiswal, divyansh saxena, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved