• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

U-19 विश्व कप : अफगानिस्तान को हरा ऑस्ट्रेलिया फाइनल में

क्राइस्टचर्च। तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड में जारी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। कंगारू टीम ने यहां सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 75 गेंदों पहले छह विकेट से हरा दिया। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। अफगानिस्तान के कप्तान नवीन उल हक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली दफा सेमीफाइनल में पहुंची अफगानी टीम 48 ओवर में 181 रन पर ढेर हो गई। जोनाथन मेरलो ने चार और जेड इवांस ने दो विकेट लिए। चार गेंदबाजों को 1-1 विकेट मिला। अफगानिस्तान के लिए विकेटकीपर इकराम अली खान ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। उन्होंने 119 गेंदों की पारी में आठ चौके उड़ाए। ओपनर रहमनुल्ला गुरबाज ने 20 और निसार वहादत ने 11 रन का योगदान दिया। इन तीन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंच पाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-U-19 World Cup : Australia beat Afghanistan by 6 wickets to enter final
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: u-19 world cup, australia, afghanistan, final, ikram ali khan, afghanistan vs australia, jack edwards, india, pakistan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved