• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बायो बबल के कारण विंडीज दौरे से हट सकते हैं शीर्ष ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

Top Aussie players may withdraw from WI tour due to bubble fatigue - Cricket News in Hindi

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के सात शीर्ष खिलाड़ी बायो बबल के कारण वेस्टइंडीज दौरे से हट सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन सात खिलाड़ियों में पैट कमिंस, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, केन रिचर्डसन और झाई रिचर्डसन शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह सात शीर्ष खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों में विभिन्न टूर्नामेंट के लिए बायो बबल में रहे हैं।
ऑलराउंडर डेनिल सैम्स जो आईपीएल के दौरान कोरोना की चपेट में आए थे उन्होंने पहले ही मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर खुद को अनुपलब्ध बताया था।
ऑस्ट्रेलिया के जो खिलाड़ी दौरे से वापस हटना चाह रहे हैं, वे सभी आईपीएल 2021 में खेले थे जिसे बीच में ही स्थगित कर दिया गया था।
ये सभी खिलाड़ी मालदीव में 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहने के बाद घर पहुंचे थे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जून को वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी।
ऑस्ट्रेलिया टीम का काफी व्यस्त कार्यक्रम है। उसे विंडीज दौरे से लौटने के बाद बांग्लादेश का दौरा करना है। इसी बीच यूएई में आईपीएल 2021 के शेष मुकाबलों का आयोजन भी होना है। हालांकि कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स के साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक से पहले ही कह चुके हैं कि वह आईपीएल में नहीं खेलेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Top Aussie players may withdraw from WI tour due to bubble fatigue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: top aussie, players, withdraw, wi tour, due to, bubble, fatigue\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved