• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टोक्यो 2020 के अध्यक्ष मोरी ने विवादित टिप्पणी के कारण पद से दिया इस्तीफा

Tokyo 2020 president Mori resigns from post due to disputed remarks - Cricket News in Hindi

टोक्यो| टोक्यो 2020 ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी से उपजे विवाद के बाद शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सामाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 83 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कार्यकारी सदस्यों की विशेष बैठक में की। उन्होंने बैठक में कहा कि उनके बयान से विपरीत स्थिति उत्पन्न हो रही थी और वह इसके कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।

वर्ष 2014 में ओलंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष बनाए गए मोरी ने गत तीन फरवरी को जापान ओलंपिक समिति की बैठक में कहा था, महिलाओं में प्रतिद्वंद्विता की भावना काफी होती है। अगर कोई महिला सदस्य बोलने के लिए हाथ खड़ा कर दे तो अन्य सभी महिलाएं सोचेंगी कि उन्हें भी कुछ बोलने की जरुरत है।

सामाचार एजेंसी क्योदो के अनुसार, जापान फुटबॉल संघ के पूर्व अध्यक्ष काबुरो कवाबुची को मोरी की जगह अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया गया लेकिन वह इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करने पर विचार कर रहे हैं।

-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tokyo 2020 president Mori resigns from post due to disputed remarks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tokyo 2020, president, mori resigns, post due, disputed, remarks, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved