• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत में महिला हॉकी के लिए यह स्वर्णिम काल : नवनीत

This golden period for women hockey in India - Cricket News in Hindi

बेंगलुरू| भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर नवनीत कौर का मानना है कि महिला खिलाड़ियों को खेल में आगे लाने के लिए मौजूदा समय एक सही समय है। नवनीत ने 2014 में भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अब तक 79 मैच खेले हैं।

नवनीत ने कहा, "मुझे लगता है कि 2018 महिला विश्व कप, एशिया कप, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में हमारे शानदार खेल के बाद से टीम ने कई क्षेत्रों में सुधार किया है। यह देखकर बहुत प्रेरणा मिलती है कि फैंस सोशल मीडिया पर हमें मैसेज दे रहे हैं और समर्थन कर रहे हैं।"

हरियाणा के शाहबाद मारकंडा की नवनीत ने आगे कहा कि सीनियर खिलाड़ी हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि युवाओं के पास आज जो कुछ भी सुविधाएं हैं, उसका सम्मान करना चाहिए और इससे उन्हें खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित होना चाहिए।

भारतीय स्ट्राइकर ने कहा, "रानी और सविता जैसे खिलाड़ी जो एक दशक से अधिक समय से टीम के साथ हैं, हमेशा हमें बताते हैं कि पिछले कुछ वर्षो में महिला हॉकी के लिए चीजें कैसे बेहतर हुई हैं। हम बेहद भाग्यशाली हैं कि अब हम इस टीम का हिस्सा हैं।"

- -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-This golden period for women hockey in India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: golden period, women hockey, india, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved