लंदन। इंग्लैंड ने यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्षा से बाधित चार मैच की सीरीज के तीसरे टेस्ट में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। इंग्लैंड के तीसरे दिन स्टंप्स के समय तक दूसरी पारी में 21.2 ओवर में एक विकेट पर 74 रन हो गए थे। अब उसकी कुल बढ़त 252 रन की हो गई है। अनुभवी सलामी बल्लेबाज एलेस्टर कुक सिर्फ सात रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। कीटन जेनिंग्स और टॉम वेस्टले क्रीज पर हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जेनिंग्स ने 61 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 34 रन बना लिए हैं, जबकि वेस्टले के खाते में 38 गेंदों पर छह चौकों की बदौलत 28 रन हैं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़ लिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकमात्र विकेट मोर्न मोर्केल ने लिया है। इससे पहले रविवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 58.4 ओवर में 175 रन पर ढेर हो गई।
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope