हेमिल्टन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने बुधवार को यहां सेडन पार्क मैदान पर भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 179/5 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 20 ओवर में 179/6 रन बनाए। विलियमन ने 95 रन जुटाए।
मुकाबला टाई रहने पर नतीजे के लिए सुपरओवर का सहारा लिया गया, जिसमें भारत ने बाजी मारी। न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाए और भारत ने बिना कोई विकेट खोए अंतिम गेंद पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने लगातार 5वीं और छठी गेंद पर गगनचुंबी छक्के उड़ाए। इसके साथ ही भारत ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
इससे पहले, भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 179
रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी निर्धारित 20
ओवरों में छह विकेट पर 179 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया। भारत का टी20 में यह दूसरा टाई है। इससे पहले भारत ने 2007 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टाई खेला था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत
से मिले 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को मार्टिन
गुप्टिल (31) और कोलिन मुनरो (14) ने 5.4 ओवरों में पहले विकेट के लिए 47
रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी। खतरनाक होती जा रही
साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने गुप्टिल को आउट करके तोड़ा। गुप्टिल ने 21
गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाए। 52 रन पर अपने दो विकेट गंवाने के
बाद कप्तान विलियम्सन और मिशैल सैंटनर (9) ने तीसरे विकेट के लिए 26 रन
जोड़े। सैंटनर टीम के 88 के स्कोर पर युजवेंद्र चहल की गेंद पर बोल्ड हो
गए।
इस दौरान विलियम्सन ने एक छोर संभाले रखा और अपने करियर का
11वां अर्धशतक पूरा किया। कप्तान ने कोलिन डी ग्रैंडहोम (5) के साथ मिलकर
चौथे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। बड़ी होती जा रही इस साझेदारी
को शार्दुल ने ग्रैंडहोम को आउट करके तोड़ा। न्यूजीलैंड को अभी 24
गेंदों पर 43 रन बनाने थे और विलियम्सन के रूप में उसकी उम्मीदें मैदान पर
टिकी हुई थीं। कीवी टीम को अंतिम 12 गेंदों पर 20 रन बनाने थे लेकिन वह
पूरी कोशिश के बाद भी 179 रनों के आंकड़े से आगे नहीं जा पाई और मैच टाई हो
गया।
विलियम्सन ने 48 गेंदों की पारी में आठ चौके और छह छक्के लगाए। टेलर ने 10 गेंदों पर 17 रन बनाए। भारत की ओर से शार्दूल और मोहम्मद शमी ने दो-दो जबकि चहल और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिए।
इससे
पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी भारतीय टीम को
रोहित और लोकेश राहुल (27) ने पहले विकेट के लिए 8.6 ओवरों में 89 रनों की
साझेदारी करके विस्फोटक शुरुआत दी।
इसके बाद हालांकि मेहमान टीम ने
अगले सात रन के अंदर ही अपने तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इन तीन
विकेटों में रोहित के अलावा पिछले दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक बनाने
वाले राहुल और ऊपरीक्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजे गए शिवम दुबे(3) के
विकेट भी शामिल हैं।
रोहित ने 40 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के
जबकि राहुल ने 19 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाए। रोहित का यह 20वां
अर्धशतक है। रोहित ने हामिश बेनेटे के दूसरे और भारत की पारी के छठे ओवर
में तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 27 रन जुटाए।
रोहित ने
पॉवरप्ले के अंदर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया और वह ऐसा करने वाले पहले
भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले पॉवरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा रन
बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 48 रन बनाए थे।
इसके
बाद 96 रन तक अपने तीन विकेट गंवाने के बाद कप्तान विराट कोहली (38) और
शानदार फॉर्म में चल रहे श्रेयस अय्यर (17) ने चौथे विकेट के लिए 46 रन
जोड़कर भारत को स्थिरता प्रदान की।
अय्यर टीम के 142 के स्कोर पर
चौथे विकेट के रूप में जबकि कोहली 160 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप
में आउट हुए। कोहली ने 27 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया।
आखिर
में मनीष पांडे ने छह गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 14
और जडेजा ने पांच गेंदों पर एक छक्के के सहारे नाबाद 10 रन बनाकर भारत को
179 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। भारत ने अंतिम ओवर में 18 रन बटोरे। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने अपने चार ओवरों में 54 रन देकर तीन और कोलिन डी ग्रैंडहोम तथा मिशैल सेंटनर ने एक-एक विकेट लिया।
भारत : रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड : मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, स्कॉट कुगेलजीन, हामिश बेनेट।
इतिहास के पन्नों में 16 अप्रैल: जब तीन इंजनों की गूंज से शुरू हुआ भारतीय रेल का सफर
'जगधात्री' में माया का किरदार मेरे जैसा ही, परिवार के लिए कुछ भी कर सकती हूं : सायंतनी घोष
राशिफल 18 अप्रैल 2026: अश्विनी नक्षत्र और प्रीति योग के शुभ संयोग में मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ
अब ओटीटी पर 'दो दीवाने सहर में' का उठाएं लुत्फ, मृणाल और सिद्धांत का देखिए जादू
अमावस्या पर तुला राशि को होगा बड़ा लाभ, कर्क राशि में नन्हें मेहमान के आगमन के संकेत
'कमर्शियल एक्टर्स' पर ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ कहानियों के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं होती
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने याद किए पुराने दिन, इन दो शोज को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
मजबूत रीढ़ के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें पूर्ण भुजंगासन
अक्षय तृतीया विशेष : सोना नहीं तो ये चीजें खरीदना होगा शुभ, बरकत के साथ घर में सुख-समृद्धि का होगा वास
शाहीन ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग तस्वीरों में फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, बहन आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार
कैसे बने असरानी 'कॉमेडी किंग'? दो बड़े कलाकारों से मिली प्रेरणा ने बदला था भाग्य
अगले साल रिलीज होगी 'लव एंड वॉर', भंसाली की प्रेम कहानी में दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की कौशल
बांके बिहारी के चरण दर्शन से जगन्नाथ रथ निर्माण शुरू तक, अक्षय तृतीया पर मंदिरों में होते हैं खास आयोजन
200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस : सरकारी गवाह बनना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस, कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस
भक्ति में लीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना
राशिफल 16 अप्रैल 2026 : ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का दिन
मां बनने के बाद बढ़ते वजन पर ट्रोल करने वालों को भड़कीं पत्रलेखा, कहा- अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है
विजय की फिल्म 'जन नायकन' पर बड़ा फैसला, मद्रास हाईकोर्ट ने वेबसाइट और केबल टीवी रिलीज पर लगाई रोक
जून में व्हाइट-बॉल सीरीज खेलने बांग्लादेश जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम

आईपीएल 2026: जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी20 क्रिकेट में पूरे किए 300 कैच

आईपीएल 2026: ग्रीन की दमदार पारी, जीटी के खिलाफ 180 रन बनाकर सिमटी केकेआर की पूरी टीम
राशिफल 18 अप्रैल 2026: अश्विनी नक्षत्र और प्रीति योग के शुभ संयोग में मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ
'कमर्शियल एक्टर्स' पर ऋचा चड्ढा ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ कहानियों के लिए बड़े चेहरों की जरूरत नहीं होती
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने याद किए पुराने दिन, इन दो शोज को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
मां बनने के बाद बढ़ते वजन पर ट्रोल करने वालों को भड़कीं पत्रलेखा, कहा- अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है
शाहीन ने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा संग तस्वीरों में फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, बहन आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार
संस्कृति, शक्ति और स्वैग के साथ बादशाह ने रिलीज किया 'टटीरी फिर से', हटाए सभी विवादित लिरिक्स
भक्ति में लीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना
नीना गुप्ता ने गजराज राव संग तस्वीर साझा कर जाहिर की दिल की बात, बोलीं- 'फिर साथ काम करने का इंतजार'
'भूत बंगला' पब्लिक रिव्यू: किसी ने बताया टाइम पास तो किसी को याद आई भूल भुलैया
अगले साल रिलीज होगी 'लव एंड वॉर', भंसाली की प्रेम कहानी में दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की कौशल
खाना के बाद होता है गर्मी का अहसास, पित्त से जुड़ा है शरीर की गर्मी का कनेक्शन
मां बनने के सफर को बनाएं आसान, रोज करें ये सरल योगासन
पढ़ाई के नाम पर थका-थका और चिड़चिड़ा महसूस करता है बच्चा, ये हो सकते हैं कारण
घुटनों में दर्द और आती हुई आवाज गंभीर बीमारी की संकेत, इस तरह रखें ख्याल
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
मजबूत रीढ़ के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें पूर्ण भुजंगासन
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
आंवला से पपीता तक, लिवर के लिए 'सुरक्षा कवच' हैं ये फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई फायदे
मीठी तुलसी: सिर्फ नाम ही नहीं, गुणों में भी मीठा है यह पौधा, गर्मियों में देगा अनगित फायदे
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
शुरुआती लोगों के लिए बेहतर हैं ये तीन आसन, ऐसे शुरू करें योग की यात्रा
बालों को झड़ने से रोकना है तो इन बातों को ध्यान में रखकर करें शैंपू का चुनाव, खुजली-ड्रैंडफ से मिलेगा छुटकारा
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
‘एक्वा योग’ से बेहतर होगी सेहत, शारीरिक समस्याओं की छुट्टी तो मिलेगी मानसिक शांति
गर्मी में क्यों तेजी से बढ़ता है पित्त दोष? जानें कारण से लेकर आयुर्वेदिक उपाय
प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती
देखें आज 18/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope