• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

तीसरा T20 मैच : वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को हरा जीती सीरीज

ढाका। इविन लुइस (89) के बाद कीमो पॉल (5 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने शनिवार को यहां शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में मेजबान बांग्लादेश को 50 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज ने लुइस की तूफानी पारी की मदद से 19.2 ओवरों में 190 रन बनाए। मेजबान टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और 17 ओवरों में 140 रनों पर ढेर हो गई। लुइस ने 36 गेंदों पर छह चौके और आठ छक्कों की मदद से तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 18 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने चार ओवरों में तमीम इकबाल (8) के रूप में गंवाए एक विकेट के नुकसान 62 रना बना लिए। यहां से बांग्लादेश की हालत बिगड़ गई और अगले ओवर में उसने सौम्य सरकार (9) तथा शाकिब अल हसन (0) के रूप में दो विकेट खो दिए। मेजबान टीम यहां से वापसी नहीं कर पाई। लिट्टन दास ने बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। अबु हैदर ने अंत में लड़ते हुए 17 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के मदद से नाबाद 22 रनों की पारी खेली। विंडीज के लिए कीमो पॉल ने पांच विकेट लिए तो वहीं फाबियान एलेन को दो सफलताएं मिलीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Third T20 Match : West Indies beat Bangladesh by 50 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: third t20 match, west indies, bangladesh, west indies vs bangladesh, keemo paul, shakib al hasan, evin lewis, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved