• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL 2025 में इन खिलाड़ियों ने जीते अवॉर्ड

These players won awards in IPL 2025 - Cricket News in Hindi

अहमदाबाद । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ आरसीबी ने अपने खिताबी सूखे को भी समाप्त कर दिया है। अहमदाबाद में मंगलवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम निर्धारित ओवरों में 184/7 का स्कोर ही बना सकी। आरसीबी की जीत के बाद सीजन के पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। इनमें साई सुदर्शन, सूर्यकुमार यादव और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज शामिल थे।
गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन ने इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक 759 रन बनाते हुए 'ऑरेंज कैप' हासिल की।
पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले सुदर्शन ने 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार भी जीता। सुदर्शन ने टूर्नामेंट में 88 चौके लगाए और इस सीजन में 1495 के साथ सबसे अधिक फैंटेसी प्वाइंट्स भी हासिल किए।
मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सीजन के 'मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर' (एमवीपी) का अवॉर्ड जीता। मुंबई इंडियंस के फाइनल में न पहुंचने के बावजूद, सूर्यकुमार की विस्फोटक बल्लेबाजी और विपक्षी टीम से मैच छीनने की क्षमता ने उन्हें 320.5 एमवीपी प्वाइंट्स दिलाए, जो इस सीजन में सबसे अधिक हैं।
राजस्थान रॉयल्स के उभरते हुए पावर-हिटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू सीजन में ही बड़ी छाप छोड़ी है। उन्होंने 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार जीता। सूर्यवंशी ने 207 का शानदार स्ट्राइक-रेट बनाए रखा।
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने आईपीएल 2025 में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए 'पर्पल कैप' अपने नाम की। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सीजन में कुल 25 विकेट चटकाए और गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
चेन्नई सुपर किंग्स को मैदान पर उनके अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया। इस टीम ने सीजन का 'फेयर प्ले अवार्ड' जीता। सीजन के सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार सनराइजर्स हैदराबाद के कामिंदु मेंडिस को दिया गया, जिन्होंने सीएसके के खिलाफ मैच में डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करने के लिए शानदार कैच लिया था।
गुजरात टाइटंस के मोहम्मद सिराज ने इस सीजन में सर्वाधिक 151 डॉट बॉल फेंकीं। लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 40 छक्के लगाए।
दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उपलब्ध कराई गई खेल सतहों और सुविधाओं के लिए सीजन का सर्वश्रेष्ठ पिच और ग्राउंड का पुरस्कार दिया गया।
आईपीएल 2025 में पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट:
आईपीएल 2025 चैंपियन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
उपविजेता: पंजाब किंग्स
ऑरेंज कैप: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 759 रन
पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) – 25 विकेट
मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर: सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) – 320.5 एमवीपी प्वाइंट्स
इमर्जिंग प्लेयर: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)
सुपर स्ट्राइकर: वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) – स्ट्राइक रेट: 207
सबसे ज्यादा चौके: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 88 चौके
सबसे ज्यादा छक्के: निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स) – 40 छक्के
सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज (गुजरात टाइटंस) – 151 डॉट
फेयर प्ले अवार्ड: चेन्नई सुपर किंग्स
सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच: कामिंदु मेंडिस (सनराइजर्स हैदराबाद) – बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (डेवाल्ड ब्रेविस का कैच)
बेस्ट पिच और ग्राउंड: दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन
सबसे ज्यादा फैंटेसी प्वाइंट: बी साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) – 1495 पॉइंट
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-These players won awards in IPL 2025
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2025, rcb, virat kohli, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved