• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

द ओवल टेस्ट : रोहित का शतक, भारत ने बनाए 3/270 रन

The Oval Test: Rohit century, India scored 3/270 runs - Cricket News in Hindi

लंदन । सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (127) की शतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 270 रन बनाए और 171 रनों की बढ़त हासिल कर ली। स्टंप्स तक कप्तान विराट कोहली 37 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 22 रन और रवींद्र जडेजा 33 गेंदों पर दो चौकों के सहारे नौ बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से ओली रॉबिंसन को दो विकेट और जेम्स एंडरसन को अबतक एक विकेट मिला है। इससे पहले, भारत ने आज बिना विकेट खोए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया और लोकेश राहुल 22 रन और रोहित ने 20 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने सधी हुई पारियां खेल इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। राहुल धीरे-धीरे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन एंडरसन ने विकेट के पीछे कैच कराकर उनकी पारी का अंत किया। राहुल ने 101 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। दूसरे सत्र में रोहित और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
इसी के साथ रोहित ने अपना शतक जड़ा जो विदेशी जमीन पर उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। इस बीच, रोहित रॉबिंसन का शिकार बने और यह साझेदारी टूट गई। रोहित ने 256 गेंदों पर 127 रन की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ा।
रोहित के आउट होने के तुरंत बाद ही पुजारा भी आउट हो गए और तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। पुजारा ने 127 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 61 रन बनाए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Oval Test: Rohit century, India scored 3/270 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: england vs india, rohit century, rohit sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved